कटनी में अपराधों पर सख्ती — एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश, वर्ष के अंतिम माह में पुलिस की रफ्तार तेज • अपराध, चालान, वारंट और गुमशुदगी मामलों की गहन समीक्षा • जनसेवा और पारदर्शिता पर जोर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में अपराधों पर सख्ती — एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश,
वर्ष के अंतिम माह में पुलिस की रफ्तार तेज अपराध, चालान, वारंट और गुमशुदगी मामलों की गहन समीक्षा •जनसेवा और पारदर्शिता पर जोर
कलयुग की कलम कटनी -जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। वर्ष के अंतिम माह को ध्यान में रखते हुए एसपी ने लंबित अपराध, चालान, खात्मा-खारजी प्रकरण, समंस एवं वारंटों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान लंबित अपराधों की प्रगति, गुम इंसान एवं गुम बच्चों की तलाश, आम जनता से प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक समाधान, एससी-एसटी से जुड़े संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई तथा लघु अधिनियम, जुआ, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि थाना एवं चौकी प्रभारी जनता के साथ शालीन व्यवहार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों को लेकर गांवों एवं कस्बों में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती उषा राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।



