Blogमध्यप्रदेश

एमपी के नर्मदापुरम जिले में जिला सहकारी बैंक का मैनेजर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले मे जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर शाखा के शाखा प्रबंधक को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

बैंक मैनेजर मांग रहा था 20 हजार रुपये रिश्वत

सोहगपुर के रहने वाले आवेदक कैलाश कुशवाह ने लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर के मैनेजर दिनेशचंद दुबे के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में आवेदक कैलाश कुशवाह ने बताया कि उसकी शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की समिति आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित सोहागपुर के नाम से है। उसके कर्मचारियों के वेतन तथा धान खरीदी की हम्माली के भुगतान के एवज में शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे प्रत्येक 1 लाख के भुगतान पर 10 प्रतिशत का कमीशन रिश्वत में मांग रहे हैं। अभी 2 लाख रूपये के लगभग का चेक हम्माली भुगतान का लगाया है जिसे पास करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

बैंक के केबिन में रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार 8 जनवरी को आवेदक कैलाश कुशवाह को रिश्वत के 20 हजार रुपये देने के लिए शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे के पास भेजा। रिश्वत की रकम देने के लिए शाखा प्रबंधक ने आवेदक को बैंक में बुलाया और जैसे ही केबिन में रिश्वत के रुपये लिए तो लोकायुक्त की टीम ने शाखा प्रबंधक दिनेशचंद दुबे को रंगेहाथों पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button