मध्यप्रदेशराजनीति

दिल्ली में इलाजरत भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, भाजपा में शोक की लहर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाजपा के सीनियर लीडर प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ही भोपाल के निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद भर्ती कराया गया था, तब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।
एयरलिफ्ट करने से पहले उनका हालचाल जानने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दे चुके हैं।

एमपी के प्रदेश अध्यक्ष थे झा

प्रभात झा भाजपा के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका भी उन्होंने निभाई। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके परिवार में दो बेटे हैं एक का नाम अयत्न और तुष्मुल झा हैं।

भाजपा में शोक की लहर

प्रभात झा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार के मंत्रियों ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

Related Articles

Back to top button