देशसेवा के जज़्बे को मिला सम्मान उमरियापान व धनवाही के अग्निवीरों का विधायक ने किया भव्य अभिनंदन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

देशसेवा के जज़्बे को मिला सम्मान
उमरियापान व धनवाही के अग्निवीरों का विधायक ने किया भव्य अभिनंदन
कलयुग की कलम उमरिया पान -बड़वारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने भाजपा मंडल उमरियापान पहुंचकर अग्निवीर योजना के तहत चयनित हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उमरियापान निवासी रवि चौरसिया एवं ग्राम धनवाही के सत्यम चक्रवर्ती, जिनका हाल ही में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है, को विधायक द्वारा मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।

विधायक श्री सिंह ने दोनों जवानों को बधाई देते हुए कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से देश की रक्षा में योगदान देने का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। विधायक ने दोनों चयनित जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी चयनित अग्निवीरों का तालियों के साथ अभिनंदन किया और उनके हौसले को सराहा। वातावरण देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा।
उल्लेखनीय है कि रवि चौरसिया और सत्यम चक्रवर्ती के अग्निवीर में चयन से उमरियापान एवं धनवाही क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है, वहीं युवाओं में देशसेवा के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।



