मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर आगमन आज, कुंडम के समीप ग्राम छपरा में सांदीपनि स्कूल और आईटीआई भवन का करेंगे लोकार्पण

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार 7 जून को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री जबलपुर जिले के प्रवास के दौरान कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय और आईटीआई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार 7 जून को दोपहर 3.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 3.40 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम छपरा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छपरा पहुँचकर शाम 4 बजे सांदीपनि विद्यालय के कार्यक्रम में तथा शाम 4.25 बजे आईटीआई भवन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे ग्राम छपरा से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगे तथा शाम 6.15 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 6.25 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button