Blogमध्यप्रदेश

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का कटनी जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी जल्द से जल्द करें निराकरण- कलेक्टर श्री दिलीप यादव

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, बहोरीबंद, विजयराघवगढ, ढीमरखेड़ा की ओर सीएम हेल्पलाइन की लंबित सूची प्रेषित कर लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में अटेंड कर, समाधान कारक कार्यवाही करने तथा स्पष्ट टीप दर्ज कर लंबित शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री दिलीप यादव द्वारा जारी पत्र में सी०एम० हेल्प लाईन में लंबित शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु कार्यालय कमिश्नर जबलपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों का उल्लेख किया जाकर शिकायतों का निराकरण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का लेख किया गया है।

Related Articles

Back to top button