एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

जन विश्वास अभियान में पंचायतों की खुली पोल! पड़वार और जुझावल में अधिकारियों ने परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत,मध्यान्ह भोजन, गौशाला और मां की बगिया का किया निरीक्षण, पंचायत के लेखा अभिलेखों में सुधार तथा पौधों के बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जन विश्वास अभियान में पंचायतों की खुली पोल! पड़वार और जुझावल में अधिकारियों ने परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत,मध्यान्ह भोजन, गौशाला और मां की बगिया का किया निरीक्षण, पंचायत के लेखा अभिलेखों में सुधार तथा पौधों के बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत पड़वार एवं जुझावल में विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार पहुंचे अधिकारियों के दल ने शासकीय योजनाओं की प्रगति, व्यवस्थाओं और कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पड़वार स्थित माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में संचालित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मां की बगिया पहुंचकर पौधों की स्थिति, उनके संरक्षण और रखरखाव की व्यवस्थाओं को भी देखा।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत जुझावल में लेखा अधिकारी द्वारा कैशबुक एवं विभिन्न लेखा पंजीयों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। पंचायत में हितग्राहीमूलक कार्यों के अंतर्गत ‘एक बगिया मां के नाम’ गतिविधि का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पौधों की नियमित देखभाल, उचित रखरखाव और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दल में लेखाधिकारी श्री सुरभित अग्रवाल, परियोजना अधिकारी श्री ऋषिराज चढ़ार एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पंचायत एवं मैदानी अमले को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन विश्वास अभियान के तहत किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना, कमियों को दूर करना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button