एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में फोर्टीफाइड चावल के गायब होने पर भोपाल तक मचा हड़कंप! खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठाई जांच, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट,वरिष्ठ अधिकारियों का दल करेगा पूरे मामले की पड़ताल, जांच में दोषी मिले अधिकारी-कर्मचारी और परिवहनकर्ता पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई; खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था और निगरानी तंत्र भी जांच के दायरे में

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में फोर्टीफाइड चावल के गायब होने पर भोपाल तक मचा हड़कंप! खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठाई जांच, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट,वरिष्ठ अधिकारियों का दल करेगा पूरे मामले की पड़ताल, जांच में दोषी मिले अधिकारी-कर्मचारी और परिवहनकर्ता पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई; खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था और निगरानी तंत्र भी जांच के दायरे में

कलयुग की कलम कटनी – जिले से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव खाद्य के.सी. गुप्ता को सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जाए, ताकि चावल के गायब होने की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जांच में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा परिवहनकर्ता की लापरवाही या संलिप्तता उजागर होती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रकों के गायब होने से परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

फोर्टीफाइड चावल से भरे ट्रकों के गायब होने का मामला सामने आने के बाद खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था, निगरानी तंत्र और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच दल इस बात की पड़ताल करेगा कि चावल के परिवहन के दौरान कहां चूक हुई, निगरानी व्यवस्था में क्या कमियां रहीं और इस पूरे घटनाक्रम में किन जिम्मेदार लोगों की भूमिका रही।

सात दिन में खुलेगा पूरे मामले का राज!

मंत्री ने अपर मुख्य सचिव खाद्य को निर्धारित समय-सीमा में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सरकार का स्पष्ट रुख है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्यान्न प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अब सबकी निगाहें सात दिन में आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तय होगी।

Related Articles

Back to top button