एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

वीरांगना अवंती बाई के जयकारों से गूंजा ढीमरखेड़ा, सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब,195वीं जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, रैली का शुभारंभ ग्राम पिंडरई  से हुआ जगह-जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शौर्य और बलिदान को किया नमन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

वीरांगना अवंती बाई के जयकारों से गूंजा ढीमरखेड़ा, सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब,195वीं जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, रैली का शुभारंभ ग्राम पिंडरई  से हुआ जगह-जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शौर्य और बलिदान को किया नमन

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जन्म जयंती के अवसर पर ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में रविवार को वीरांगना के सम्मान में भव्य बाइक रैली निकाली गई। लोधी क्रांति सेना संगठन के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बाइक रैली के दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली का शुभारंभ ग्राम पिंडरई से हुआ। जनदर्शन करते हुए बाइक सवारों का काफिला ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी होते हुए गनियारी पहुंचा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वीरांगना अवंती बाई लोधी एवं शहीद हरि लोधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ वीरांगना के जयकारों ने आयोजन में देशभक्ति का जोश भर दिया।

जगह-जगह हुआ वीरांगना का सम्मान

रैली आगे बढ़ते हुए अवंती बाई तिराहा दाशरमन पहुंची, जहां प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर वीरांगना के त्याग, साहस और बलिदान को नमन किया गया। इसके बाद रैली सुनारखेड़ा और सिलौड़ी होते हुए अवंती बाई तिराहा, कछार गांव बड़ा पहुंची। यहां भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

रैली का संचालन लोधी क्रांति सेना संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी के नेतृत्व में किया गया। पूरे मार्ग में युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाइक रैली के माध्यम से वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग और देशभक्ति के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

युवाओं को वीरांगना के आदर्शों से जोड़ने का संदेश

कछार गांव बड़ा में रैली के समापन अवसर पर सभा आयोजित हुई। संबोधन के दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी समाज और देश के गौरव की प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर आयोजित बाइक रैली का उद्देश्य उनके शौर्य, त्याग और बलिदान को नमन करने के साथ युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ना है।

भव्य बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। वीरांगना के जयघोष और देशभक्ति के नारों से ढीमरखेड़ा क्षेत्र का वातावरण देर तक गूंजता रहा।

Related Articles

Back to top button