ढीमरखेडा़ नन्हे कदमों का बड़ा जश्न: जिले के 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा ‘विद्यारम्भ’ उत्सव
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेडा़ नन्हे कदमों का बड़ा जश्न: जिले के 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा ‘विद्यारम्भ’ उत्सव
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में शिक्षा की ओर बढ़ते नन्हे कदमों को उत्सव का रूप देते हुए मंगलवार को 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘विद्यारम्भ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों के जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बना दिया।
परियोजना ढीमरखेड़ा अंतर्गत मंगल भवन में आयोजित परियोजना स्तरीय कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। यहां 5 से 6 वर्ष की आयु के उन बच्चों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पूर्ण कर विद्यालयीन शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
्इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पारस पटेल, नरेंद्र त्रिपाठी, आशीष चौरसिया, मनीष बागरी सोनू गौतम दिनेश असाटी प्रदीप चौरसिया। अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निधि गोहल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पांडे, जनपद पंचायत अधिकारी यजुवेंद्र कोरी एवं परियोजना अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
बच्चों और पालकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके पालकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे बच्चों को रंग-बिरंगी ग्रेजुएशन कैप पहनाकर और सेल्फी के माध्यम से इस पल को खास बनाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पहल से यह कार्यक्रम एक यादगार उत्सव में बदल गया।
हजारों बच्चों को मिला विद्यारम्भ प्रमाण पत्र
जिले भर में 5 से 6 वर्ष की आयु के कुल 19 हजार 866 बच्चों को ‘विद्यारम्भ’ के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने और विद्यालयीन जीवन में प्रवेश के प्रतीक के रूप में दिया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास और उत्साह को नई ऊर्जा मिली।
यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी गर्व और खुशी का अवसर बना, जहां शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला।



