बम्हनी में क्रिकेट का महासंग्राम: रामपुर नेगमा बना चैंपियन, महनेर कॉलोनी रही उपविजेता
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बम्हनी में क्रिकेट का महासंग्राम: रामपुर नेगमा बना चैंपियन, महनेर कॉलोनी रही उपविजेता
कलयुग की कलम उमरिया पान -(रविवार) ग्राम पंचायत बम्हनी एवं खेल विकास समिति बम्हनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दूर-दराज से आई 16 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कई दिनों तक चले मुकाबलों के बाद महनेर कॉलोनी और रामपुर नेगमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जहां दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला मुकाबला देखने को मिला।


इस मुकाबले का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब सहन खान ने मात्र 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके विस्फोटक प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर साहिल खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता टीम रामपुर नेगमा को ₹10,000 की नकद राशि एवं आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पारस पटेल, पान उमरिया थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल सरपंच पतिनिधि सुशील कोरी उप सरपंच मकरंद काछी एवं कालूराम चौरसिया ने पुरस्कार वितरित किए।

उपविजेता महनेर कॉलोनी टीम को ₹5,000 नकद पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बम्हनी पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सुशील कोरी, सुनील तिवारी, मकरंद काछी, राकेश यादव, सोमनाथ पटेल एवं चमन काछी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक समिति के गुलशन यादव, नवीन, भागचंद काछी, अंजनी काछी, देव पटेल, राजा काछी, शिवम यादव, भारत यादव, बेनी काछी सहित समस्त खेल प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों ने पूरे आयोजन में उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।



