प्रशासनमध्यप्रदेश

बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय व बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयास रंग लाए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कटनी जिले के 3 गंभीर रोगियों को मिले ₹95 हजार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय व बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयास रंग लाए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कटनी जिले के 3 गंभीर रोगियों को मिले ₹95 हजार

कलयुग की कलम उमरिया पान -जिले के गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कटनी जिले के तीन गंभीर रोगियों के उपचार हेतु कुल 95 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।

बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय की अनुशंसा पर

ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी अवनीश मिश्रा पिता सीताराम मिश्रा तथा सिलौड़ी निवासी मीनाक्षी पति अमित राय के इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी क्रम में बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर

बड़वारा निवासी रोशन सिंह पिता मिलन सिंह को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 35 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत सहायता राशि से रोगियों के इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित दोनों विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button