प्रशासनमध्यप्रदेश

विकास की तस्वीरों से सजी भारत पर्व की संध्या,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किया ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ,बस स्टैंड ऑडिटोरियम में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की प्रगति को मिली भरपूर सराहना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विकास की तस्वीरों से सजी भारत पर्व की संध्या,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किया ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ,बस स्टैंड ऑडिटोरियम में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की प्रगति को मिली भरपूर सराहना

कलयुग की कलम कटनी — गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी द्वारा आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने फीता काटकर किया। बस स्टैंड स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रदर्शनी ने आमजन को प्रदेश के विकास कार्यों और उपलब्धियों से रूबरू कराया।

शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह, तहसीलदार श्रीमती अवंतिका तिवारी, पीतांबर टोपनानी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विकास की झलकियों ने खींचा जनमानस

प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति से जुड़ी उपलब्धियों को आकर्षक माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी लेकर उसकी मुक्तकंठ से सराहना की।

भारत पर्व के अंतर्गत आयोजित यह विकास प्रदर्शनी न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव को सार्थक बनाती नजर आई, बल्कि आमजन में विकास और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत करती दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button