पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में दिखा सख्त और संवेदनशील प्रशासन कंट्रोल रूम कटनी में जिलेभर से आई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में दिखा सख्त और संवेदनशील प्रशासन कंट्रोल रूम कटनी में जिलेभर से आई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कलयुग की कलम कटनी –आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कटनी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और प्रत्येक प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी व समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, अवैध कब्जा, साइबर अपराध एवं थानों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें तथा शिकायतकर्ताओं को निराकरण की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को न्याय दिलाना और पुलिस पर उनके विश्वास को मजबूत करना है। जनसुनवाई में मौजूद नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।



