प्रशासनमध्यप्रदेश

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंडल अध्यक्षों सहित मुख्यमंत्री श्री यादव से की शिष्टाचार भेंट बड़वारा विधानसभा आगमन हेतु दिया आमंत्रण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंडल अध्यक्षों सहित मुख्यमंत्री श्री यादव से की शिष्टाचार भेंट बड़वारा विधानसभा आगमन हेतु दिया आमंत्रण

कलयुग की कलम उमरिया पान -भोपाल स्थित मंत्रालय (वल्लभ भवन) में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के आगामी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी तथा विधानसभा आगमन हेतु आमंत्रण दिया।

भेंट के दौरान बड़वारा विधानसभा संगठन के सभी मंडल अध्यक्ष भी विधायक श्री सिंह के साथ उपस्थित रहे। इनमें श्री अनुराग गुप्ता, श्री नितिन पांडे, श्री अजय सोनी, श्री आशीष चौरसिया एवं श्री हर्ष द्विवेदी शामिल रहे। मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें बड़वारा आने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने विधायक एवं मंडल पदाधिकारियों से क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली और विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को बड़वारा विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं से अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बड़वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर होगा। इस दौरान विधायक ने बड़वारा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।इस शिष्टाचार भेंट को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button