प्रशासनमध्यप्रदेश

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर सौहार्द की मिसाल कायम रखने की अपील,उमरिया पान थाना में नायब तहसीलदार इसरार खान की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से किया संवाद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर सौहार्द की मिसाल कायम रखने की अपील,उमरिया पान थाना में नायब तहसीलदार इसरार खान की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से किया संवाद

कलयुग की कलम उमरिया पान – आगामी ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उमरिया पान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार उमरिया पान इसरार खान ने की। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में नायब तहसीलदार इसरार खान, आरआई अनिल सोनी सहित थाना पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही। ग्राम घुघरी सहित उमरिया पान, परसेल एवं आसपास के ग्रामों से मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।

अधिकारियों ने पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की समझाइश दी। उपस्थित लोगों से पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि उमरिया पान क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक का उद्देश्य दोनों पर्वों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button