रोजगार गारंटी कानून के क्रियान्वयन को लेकर कटनी में जुटेंगे पंचायत प्रतिनिधि,19 अगस्त को होगा जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’, 30 लोकसेवकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
कलयुग की कलम से राकेश यादव

रोजगार गारंटी कानून के क्रियान्वयन को लेकर कटनी में जुटेंगे पंचायत प्रतिनिधि,19 अगस्त को होगा जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’, 30 लोकसेवकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
कलयुग की कलम कटनी – ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025’ (VB-GRAMG) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कटनी में जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन 19 अगस्त 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम, बस स्टैंड कटनी में होगा।
मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में ग्रामीण रोजगार, आजीविका तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला पंचायत स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
एसीईओ को बनाया नोडल अधिकारी
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत कटनी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए करीब 30 अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में निर्वहन किया जाए और आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं नोडल अधिकारी के निर्देशन में सुनिश्चित की जाएं।
अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
सम्मेलन की व्यवस्थाओं में परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं ऋषिराज चढ़ार, एपीओ मृगेंद्र सिंह एवं अजीत सिंह, सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी योगेंद्र असाटी, लेखापाल नरेश राठौर, डीईओ उमेश सोनी, पीसीओ जी. किस्पोट्टा, विभिन्न जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक लेखा अधिकारी सहित अन्य लोकसेवकों को दायित्व सौंपे गए हैं।
इसके अलावा जिला समन्वयक धनराज चौधरी, आरजीसीए पंकज नामदेव, डीईओ मोहम्मद आरिफ एवं सुग्रीम मरावी, नीरज पटेल, मथुरा प्रसाद, दयाशंकर साकेत, भागीरथ तिवारी, रुचि विश्वकर्मा और सोहन दाहिया सहित अन्य कर्मचारियों को भी आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।
समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
जिला पंचायत प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सम्मेलन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी दायित्व नोडल अधिकारी के समन्वय एवं निर्देशन में समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे, ताकि 19 अगस्त को प्रस्तावित पंच सम्मेलन का आयोजन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।



