गोसलपुर की गौशाला में आस्था का महोत्सव 105 ऐलक गोसलसागर जी के अवतरण दिवस पर शांति विधान, भक्ताम्बर पाठ और गौसेवा से गूंजा परिसर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गोसलपुर की गौशाला में आस्था का महोत्सव 105 ऐलक गोसलसागर जी के अवतरण दिवस पर शांति विधान, भक्ताम्बर पाठ और गौसेवा से गूंजा परिसर
कलयुग की कलम सिहोरा -गोसलपुर नगर की पावन धरती पर स्थित दिव्योदय तीर्थ एवं विद्यासागर सेवाश्रम समिति की गौशाला, सम्मेदगिरी गोसलपुर में मंगलवार को नगर गौरव, गौशाला के संस्थापक, अभिनव खारवेल भिक्षु एवं उदयगिरि–खंडगिरी उद्धारक 105 ऐलक गोसलसागर जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और गौसेवा के भाव से ओतप्रोत रहा।

प्रातःकाल शांति विधान के मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज कल्याण और गौवंश संरक्षण की कामना की। इसके पश्चात गौशाला परिसर में 60 दीपकों से 105 ऐलक गोसलसागर जी महाराज की दिव्य आरती की गई। आरती के साथ सामूहिक भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गौशाला में निवासरत समस्त गौवंशों को औषधियुक्त गुड़ के लड्डुओं का वितरण किया गया। समिति ने बताया कि यह सेवा शीतकाल भर प्रतिदिन जारी रहेगी, जिससे गौवंशों के स्वास्थ्य संरक्षण में विशेष सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण जैन, अंकुर जैन एवं राकेश जैन रहे, जिनके कुशल संयोजन से आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। अनिल जैन ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर सुनील जैन, गुड्डा जैन, आज़ाद जैन, अमित जैन, आशीष जैन, अरुण जैन, डॉ. सुनील डियोरिया, राकेश जैन, संजय जैन, अनिल जैन, धर्मेंद्र जैन, यतेंद्र जैन, अंकुर जैन, सुशील जैन, बिहारी लाल रजक सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य, श्रद्धालु एवं गौभक्त उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने 105 ऐलक गोसलसागर जी महाराज के त्याग, तपस्या एवं गौसेवा से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन शांत, गरिमामय और भावविभोर वातावरण में संपन्न हुआ।



