प्रशासनमध्यप्रदेश

टैक्स नहीं चुकाया तो कुर्की तक पहुंचेगी कार्रवाई! मझगवां फाटक में बकायादारों पर प्रशासन का शिकंजा कसने की तैयारी, जारी होंगे RRC,संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य छिपाकर कम टैक्स जमा करने वालों की भी खैर नहीं, दो टूक निर्देश—मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर ही होगा कर निर्धारण; OSR वसूली अभियान की जिला स्तर पर निगरानी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

टैक्स नहीं चुकाया तो कुर्की तक पहुंचेगी कार्रवाई! मझगवां फाटक में बकायादारों पर प्रशासन का शिकंजा कसने की तैयारी, जारी होंगे RRC,संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य छिपाकर कम टैक्स जमा करने वालों की भी खैर नहीं, दो टूक निर्देश—मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर ही होगा कर निर्धारण; OSR वसूली अभियान की जिला स्तर पर निगरानी

कलयुग की कलम कटनी – ग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने संपत्ति कर एवं जलकर वसूली अभियान तेज कर दिया है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं के राजस्व (OSR) के अंतर्गत कर वसूली की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। खास तौर पर जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में बकायादारों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित समय में बकाया कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध आरआरसी (RRC) जारी कर वैधानिक वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

CEO कौर के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कर वसूली अभियान की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय बढ़ाने के साथ लंबे समय से लंबित संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली सुनिश्चित करना है।

नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं, अब RRC की तैयारी

जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित अन्य बकायादारों को कर जमा करने के लिए लगातार नोटिस और सूचनाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद कुछ प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा बकाया राशि जमा करने में लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे करदाताओं के विरुद्ध अब नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संपत्ति का मूल्य छिपाया तो दोबारा होगा कर निर्धारण

प्रशासन के सामने ऐसे मामले भी आए हैं, जिनमें संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य अधिक होने के बावजूद कम मूल्य दर्शाकर कर निर्धारण कराने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति कर का निर्धारण संपत्ति के वास्तविक एवं वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर ही किया जाएगा। वास्तविक मूल्य से कम कीमत दर्शाकर कर देयता घटाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे मामलों में संपत्तियों का पुनर्मूल्यांकन कर नियमानुसार उचित कर निर्धारित किया जाएगा।

भू-राजस्व की तरह होगी बकाया राशि की वसूली

ग्राम पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध आरआरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भू-राजस्व की बकाया राशि की तरह वसूली सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।

पंचायतों की आय बढ़ेगी तो विकास कार्यों को मिलेगा सहारा

प्रशासन का मानना है कि संपत्ति कर एवं जलकर की नियमित वसूली से ग्राम पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोत मजबूत होंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। पंचायत ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों एवं अन्य करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया कर जमा करें और संपत्ति का सही विवरण उपलब्ध कराएं। नियमों की अनदेखी करने वाले करदाताओं को वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button