मध्यप्रदेश
रीवा में बोरवेल में फंसे 6 वर्षीय मासूम ‘मयंक’ की हुई मौत, 45 घंटे के लंबे रेस्क्यू के बाद NDRF की टीम ने शव कोे निकाला बाहर
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा में बोरवेल में फंसे 6 साल के मासूम बच्चे को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया है। 6 साल के मयंक को फौरन एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रवाना कर दिया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने 40 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की जान बचाने लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बोरवेल के पास खुदाई कर रही थी। टीम ने सफेद चादर में ढंकी हुई मासूम की बॉडी बोरवेल से बाहर निकाली।
#WATCH रीवा, मध्य प्रदेश: एक खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को 45 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। pic.twitter.com/J35Z0V0Nee
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
मासूम के बोरवेल में गिरने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अपने बेटे की याद में मां बेसुध थी, तो वहीं दादी की आंखें भी पोते को खोज रही थी। ग्रामीण भी लगातार मौके पर डंटे हुए थे। पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी मासूम को सही सलामत बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन फिर भी बच्चे की जान नहीं बच पाई।



