कटनी- जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में आजाद चौक स्थित मुविन खान की मोटर साइकिल रिपेयरिंग दुकान पर अचानक आग लग लगी। आग लगने का कारण अभी पता नही चल पाया किन्तु दुकान पर रखी लाखो की सामग्री जल कर खाख हो गयी रिपेयरिंग दुकान पर भारी मात्रा मे इंजन आयल सहित पट्स रखा हुआ था। जो आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ पुलिस मौके पर पहुची पुलिस की सूचना पर नगर परिषद विजयराघवगढ की आगनी वाहन समय पर पहुचा और बडी़ मसक्कत के बाद आग मे काबू पाया जा सका। इस घटना में दुकान पर रखा लाखो का सामान नही बचाया जा सका। आग की तिब्रता इतनी अधिक रही की भवन की दिवारें गर्ग होकर जमीन मे गिर रही थी। नगर के युवाओं ने भी आग मे काबू पाने मे अपना योगदान दिया।