स्वामित्व योजना में तेजी के निर्देश, अगले सप्ताह तक 60% प्रगति का लक्ष्य,बिचुआ और भनपुरा में अधिकारियों ने परखी कार्यों की रफ्तार, राजस्व-पंचायत विभाग को समन्वय बढ़ाने के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्वामित्व योजना में तेजी के निर्देश, अगले सप्ताह तक 60% प्रगति का लक्ष्य,बिचुआ और भनपुरा में अधिकारियों ने परखी कार्यों की रफ्तार, राजस्व-पंचायत विभाग को समन्वय बढ़ाने के निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह एवं तहसीलदार अतुलेश सिंह ने ग्राम पंचायत बिचुआ और भनपुरा में कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने आगामी सप्ताह तक 50 से 60 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और राजस्व एवं पंचायत विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। सर्वर की बेहतर गति का लाभ उठाने के लिए सुबह के समय अधिक से अधिक कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले में योजना की नियमित निगरानी की जा रही है। योजना के तहत ग्रामीणों को आबादी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे संपत्ति के अधिकार का प्रमाण मिलने के साथ भविष्य में विवादों की आशंका भी कम हो सकती है।



