भाजपा शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन ने भरी नई ऊर्जा,धरवारा, सरसवाही और पोनिया में संपन्न हुई बैठकें, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन ने भरी नई ऊर्जा,धरवारा, सरसवाही और पोनिया में संपन्न हुई बैठकें, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा मंगलवार को तीनों शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकें केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आयोजित की गईं, जिनमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठकों का आयोजन संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय के नेतृत्व में तथा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुईं।
पहली बैठक शक्ति केंद्र धरवारा में दीपक विश्वकर्मा के निवास पर दोपहर 2:30 बजे आयोजित की गई। इसके बाद दूसरी बैठक शक्ति केंद्र सरसवाही में ग्राम पंचायत भवन में शाम 4 बजे तथा तीसरी बैठक शक्ति केंद्र पोनिया में ग्राम पंचायत भवन पोनिया में शाम 5 बजे संपन्न हुई।
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसका बूथ स्तर का संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री धर्मेंद्र गौतम एवं अंकित झारिया सहित सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठकों के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।



