एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापानविकास कार्यों की सौगात लेकर आज 1:00 पहुंचेंगे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,25 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 20 लाख के नए भवन का होगा भूमिपूजन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापानविकास कार्यों की सौगात लेकर आज 1:00 पहुंचेंगे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,25 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 20 लाख के नए भवन का होगा भूमिपूजन

कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का बुधवार को उमरियापान क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। विधायक के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री सिंह दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत मंगेली अंतर्गत ग्राम बिछिया पहुंचेंगे, जहां लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इसके पश्चात विधायक दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत पिपरिया पहुंचकर मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत 20 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम के अगले चरण में विधायक श्री सिंह भाजपा मंडल मंत्री मनीषा राजू गर्ग के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा संगठन की ओर से मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है। विधायक के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button