प्रशासनमध्यप्रदेश

कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल: जिला अस्पताल कटनी में आज 16 मई को विशाल नि:शुल्क परामर्श शिविर,टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित विशेषज्ञ देंगे जांच और सलाह, कलेक्टर ने नागरिकों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल: जिला अस्पताल कटनी में आज 16 मई को विशाल नि:शुल्क परामर्श शिविर,टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित विशेषज्ञ देंगे जांच और सलाह, कलेक्टर ने नागरिकों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील

कलयुग की कलम कटनी – कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय कटनी में शनिवार आज 16 मई को विशाल नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की पहल पर Shalby Hospitals के सहयोग से लगाया जा रहा है।

शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल परिसर में होगा, जहां कैंसर रोगों से संबंधित लक्षणों वाले मरीजों को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर Dr. Prashant Jain और Dr. Malti Bhagat मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे। दोनों विशेषज्ञ कैंसर रोगों के निदान और उपचार में व्यापक अनुभव रखते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार गांठ, लंबे समय तक मुंह का छाला, असामान्य रक्तस्राव, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी या कैंसर से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें तो उन्हें इस शिविर में अवश्य जांच करानी चाहिए।

शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और समग्र आईडी साथ लाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की भी सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं सुगमता से पूरी हो सकें।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button