होली के दिन खूनी विवाद: बुजुर्ग की मौत, पति-पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

होली के दिन खूनी विवाद: बुजुर्ग की मौत, पति-पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार
कलयुग की कलम स्लीमनाबाद -होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्लीमनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को ग्राम कौड़ियां निवासी दुर्गेश बेन ने थाना स्लीमनाबाद में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के लल्लू उर्फ मुकेश बेन और उसकी पत्नी रैना बाई ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी से उस पर और उसके पिता किशोरीलाल बेन पर हमला कर दिया। इस हमले में किशोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2) और 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन (40) और उसकी पत्नी रैना बाई (38) निवासी ग्राम धनवाही, थाना स्लीमनाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मारपीट की घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुदेश समन के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल यादव, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद, मानकी धुर्वे सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल के कर्मचारियों की भी सराहनीय भूमिका रही।



