प्रशासनमध्यप्रदेश

सड़क पर सख्ती, शराबियों पर कार्रवाई जबलपुर में रातभर चला पुलिस का अभियान, 29 शराबी वाहन चालक धराए 12 बजे बाद खुले बारों पर गिरी गाज, मैनेजरों को सख्त चेतावनी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सड़क पर सख्ती, शराबियों पर कार्रवाई जबलपुर में रातभर चला पुलिस का अभियान, 29 शराबी वाहन चालक धराए 12 बजे बाद खुले बारों पर गिरी गाज, मैनेजरों को सख्त चेतावनी

कलयुग की कलम जबलपुर -सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर शहरभर में व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नशे में वाहन चलाने वालों, देर रात खुले होटल-रेस्टोरेंट व बारों पर विशेष नजर रखें।

 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

दिनांक 7 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान 29 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उनके वाहन जब्त किए गए। सभी मामलों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

 वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

संवेदनशील इलाकों में सघन सर्चिंग

नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर के नेतृत्व में थाना गोहलपुर, हनुमानताल, घमापुर एवं अधारताल क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग एवं सर्चिंग अभियान चलाया गया।

 12 बजे बाद खुले मिले बार, पुलिस ने की सख्ती

अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन बार रात्रि 12 बजे के बाद भी संचालित पाए गए—ओपीएम बार एंड रेस्टोरेंट (होम साइंस कॉलेज रोड) — रात 12:45 बजे तक शराब परोसी जा रही थी, तेज आवाज में डीजे भी चालू मिला।

डिकासा बार (दीनदयाल चौक) — देर रात ग्राहकों को शराब पीते पाया गया।

लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टोरेंट एंड बार (तिलहरी) — रात 12:17 बजे तक बार चालू, करीब 100 से अधिक युवक-युवतियां मौजूद।जांच के दौरान बार प्रबंधन द्वारा देर रात संचालन की कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

 मैनेजरों को सख्त चेतावनी

तीनों बारों के मैनेजरों को नियमों के अनुसार रात्रि 12 बजे से पहले बार बंद करने की सख्त हिदायत दी गई। नियम उल्लंघन की सूचना संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जिससे आगे वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

 पुलिस का साफ संदेश

जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़, नशे में ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसे सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button