प्रशासनमध्यप्रदेश

आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु जिले के स्‍कूलों में लग रहा आधार कैंप विकासखंड ढीमरखेड़ा में आनंद प्रजापति की ड्यूटी  लगी।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु जिले के स्‍कूलों में लग रहा आधार कैंप विकासखंड ढीमरखेड़ा में आनंद प्रजापति की ड्यूटी  लगी।

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार पंजीयन एवं अपडेशन कार्य हेतु आधार कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस कैम्प में आधार पंजीयन एवं अपडेशन कार्य हेतु कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि तक जिला ई-गवर्नेस अंतर्गत कार्यरत समस्त आधार सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है।

ये सभी सुपरवाईजर निर्धारित तिथि एवं स्‍थल पर आवश्‍यक उपकरण के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर शालाओं में अध्‍ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

*इनकी लगी ड्यूटी*

जारी आदेश के अनुसार आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु विकासखंड कटनी में अमन शुक्‍ला मोबाइल नंबर 9685589662 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विकासखंड विजयराघवगढ़ में रामजी कुशवाहा 6264564721, विकासखंड बड़वारा प्रशांत मिश्रा 9131403641, विकासखंड ढीमरखेड़ा में आनंद प्रजापति मोबाइल नंबर 9131725829 की ड्यूटी लगाई गई है इसके अलावा विकासखंड बहोरीबंद में ब्रजेश साहू मोबाइल नंबर 8839381175 एवं विकासखंड रीठी में प्रीती मोबाइल नंबर 7415830628 की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button