मध्यप्रदेश

सूर्य नमस्कार करने से हमें होते हैं अनेकों फायदे- अनिरुद्ध बजाज

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है। हर एक आसान का अपना महत्व है। इसे करने वाले का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ अच्छा होता है। साथ ही शरीर में शरीर में खून का संचार भी दुरुस्त होता है। सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपना तनाव कम कर सकते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

शुरू करने के कुछ ही समय के भीतर आप अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति में काफी अंतर पाएंगे. एक नजर सूर्य नमस्कार के 10 फायदों पर…

1. स्वस्थ पाचन-तंत्र
रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह पाचन-तंत्र में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे आंतों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसके नियमित अभ्यास से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
2. शरीर को डिटॉक्स करता है।
सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस खींचने और छोड़ने से फेफड़ों तक हवा पहुंचती है। इससे खून तक ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसों से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
3. त्वचा में निखार आता है।
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंग सुचारु रूप से काम कर पाते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, आपकी त्वचा और चेहरे पर भी निखार आता है। सूर्य नमस्कार चेहरे पर झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी मदद करता है। अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो इस आसन को रोजाना करें।
4. पेट की चर्बी कम होती है
सूर्य नमस्कार करने के दौरान पेट के आंतरिक अंगों की स्ट्रेचिंग होती है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत और टोन होती हैं। रोज इस आसन को करने से बैली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से महिलाओं को कई लाभ मिल सकते हैं। यह हार्मोन्स को संतुलित करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है। रोज इस आसन को करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिल सकती है।
6. मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा
सूर्य नमस्कार न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और बल भी प्रदान करता है। यह कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है, जिससे तनाव और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता और याददाश्त क्षमता में भी सुधार हो सकता है।
7. वजन कम होता है
वजन घटाने के लिए भी सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसे करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे मोटापा कम होता है।
8. शरीर में लचीलापन आता है
सूर्य नमस्कार के अलग-अलग आसन शरीर के अलग अलग अंगों पर प्रभाव डालते हैं। इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और शरीर लचीला बनता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाता है।
आप भी रोजाना सूर्य नमस्‍कार का अभ्यास करके अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार सूर्य नमस्कार कर रहे हैं, तो इसे किसी योग एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करना बेहतर होगा लेख़ अनिरुद्ध बजाज।

Related Articles

Back to top button