आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

उमरियापान में विहिप-बजरंग दल का शस्त्र पूजन, धर्म-संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प,चौधरी मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में विहिप-बजरंग दल का शस्त्र पूजन, धर्म-संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प,चौधरी मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कलयुग की कलम उमरिया पान – शौर्य, साहस और भारतीय संस्कृति की परंपरा का प्रतीक शस्त्र पूजन कार्यक्रम रविवार को उमरियापान के मचखंडा मोहल्ला स्थित चौधरी मंदिर में आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ संगठन की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया गया। शस्त्र पूजन को भारतीय परंपरा, वीरता और साहस का प्रतीक मानते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने सामाजिक एवं धार्मिक दायित्वों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक कान्हा सोनी, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक ललित काशी, सह संयोजक अभिषेक यादव एवं सुरक्षा प्रमुख आकाश बर्मन सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राहुल असाटी, अतुल असाटी, अर्जुन चक्रवर्ती, गोलू सोनी, प्रिंस सोनी, शिवम सोनी, सोनू रजक, भानु सोनी, आदित्य तिवारी, अमित दहिया, विजय दुबे, बसंत चौरसिया, आशीष चौरसिया, अंकित झरिया, कमलेश चौरसिया, अश्विनी शुक्ला, विनोद साहू, जगदीश सोनी, विजय सोनी, पारस गौतम, नयन दुबे, शिवा असाटी, नीरज सोनी, संस्कार असाटी एवं विक्की सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button