आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

मां वीरासन देवी दरबार में विशाल भंडारा एवं देवी जागरण,मां वीरासन देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे के साथ देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु,माता रानी की जीवंत झांकियों और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन, दूर-दराज से पहुंचे भक्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मां वीरासन देवी दरबार में विशाल भंडारा एवं देवी जागरण,मां वीरासन देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे के साथ देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु,माता रानी की जीवंत झांकियों और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन, दूर-दराज से पहुंचे भक्त

कलयुग की कलम सिलौंडी – शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर सिलौंडी के समीप स्थित प्रसिद्ध मां वीरासन देवी दरबार में रविवार को विशाल भंडारे एवं भव्य देवी जागरण का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के दर्शन और धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात में आयोजित देवी जागरण में भक्त माता रानी के भजनों पर झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

आयोजन के दौरान विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, रात्रि में सुप्रसिद्ध गायक मनीष अग्रवाल ने अपनी भजन मंडली के साथ माता रानी की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माता रानी की जीवंत झांकियों और श्री राधा-कृष्ण की सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने जयकारों के साथ माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

20 वर्षों से निरंतर हो रहा धार्मिक आयोजन

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कटनी की सहकारिता एवं उद्योग सभापति तथा जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय एवं मेसर्स पंकज राय, सतेंद्र राय और रमा राय परिवार के माध्यम से पिछले 20 वर्षों से प्रतिवर्ष विशाल भंडारे एवं देवी जागरण का आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता की परंपरा को मजबूती प्रदान की है।

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और धर्मप्रेमियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस अमला

विशाल भंडारे एवं देवी जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी एवं सिलौंडी चौकी प्रभारी अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button