एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान जनसमस्याओं को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, पंचायत पहुंचकर सौंपा ज्ञापन,शौचालय खुलवाने से लेकर नाली निर्माण, सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग; सरपंच अटल व्यवहार ने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान जनसमस्याओं को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, पंचायत पहुंचकर सौंपा ज्ञापन,शौचालय खुलवाने से लेकर नाली निर्माण, सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग; सरपंच अटल व्यवहार ने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कलयुग की कलम उमरिया पान – ग्राम पंचायत उमरिया पान में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर करीब 50 युवाओं ने आवाज उठाते हुए पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच अटल व्यवहार को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने रखते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में न्यू बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय को दोबारा शुरू कराने की प्रमुख मांग रखी गई। युवाओं ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद है और उस पर ताला लगा होने के कारण यात्रियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह जमा कचरे की समस्या को दूर करने तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। युवाओं ने कचरा संग्रहण के लिए ट्रॉली या अन्य व्यवस्था नियमित रूप से रखने का सुझाव भी दिया।

ज्ञापन में गांव के विभिन्न वार्डों में जर्जर हो चुकी नालियों की मरम्मत एवं साफ-सफाई, जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने, किवली तालाब की अधूरी बाउंड्रीवाल एवं गेट का निर्माण पूरा कराने तथा श्मशान घाट में टीन शेड, बाउंड्रीवाल और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।

लगभग चार माह के अंदर नई टंकी से पानी की होगी सप्लाई 

युवाओं की समस्याएं सुनने के बाद सरपंच अटल व्यवहार ने सभी मांगों के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द दूर कराया जाएगा।

सरपंच ने पेयजल समस्या को लेकर बताया कि मुड़िया पूर्व क्षेत्र में नई टंकी का निर्माण कार्य लगभग चार माह में पूरा होने की संभावना है। टंकी तैयार होने के बाद गांव के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में नई व्यवस्था से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, जबकि शेष क्षेत्रों में वर्तमान व्यवस्था से जलापूर्ति जारी रहेगी। इससे आने वाले समय में गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।

युवाओं ने पंचायत से मांग की कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव है, उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

Related Articles

Back to top button