मध्यप्रदेश
		
	
	
मध्यप्रदेश में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक हुई संपन्न, कई फैसले पर लगी मुहर..
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पचमढ़ी वन्य रिजर्व को राजा भभूत सिंह के नाम पर करने का फैसला लिया गया है। नगरीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी दी।
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राजा भभूत सिंह की कर्म भूमि, जन्म भूमि पर कैबिनेट की हुई है। उन्होंने मक्खियों से अंग्रेजों को भगाने का काम किया। वह नर्मदा अंचल के शिवाजी कहलाते थे।
सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
उज्जैन में 5 जून को वेलनेस समिट का आयोजन किया जाएगा।
9 जून को पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होंगे। इसको लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे।
राजस्व विभाग में 500 पदों को खत्म कर 1200 पदों का सृजन करने का फैसला किया गया है। इसमें आईटी के पदों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। जिससे कि समस्या का तुरंत समाधान हों।
श्रम विभाग में संशोधन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। जहां महिलाएं सुरक्षित तरीके से रात में काम कर सकती हैं, वहां पर काम कर सकती हैं। इसके लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। किसी का शोषण नहीं हो, इसे ध्यान रखा जाएगा। ठेका श्रमिक नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। लेबर एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
इंदौर आईआईटी में एग्रो आईआईटी हब बनाने का फैसला किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में दिया। इसके माध्यम से कृषि तकनीक में बढ़ावा देने का काम होगा। कृषि क्षेत्र के नौजवान इसके माध्यम से स्टार्टअप शुरू कर सकेंगे।

 
				 
					
 
					
 
						


