मध्यप्रदेशराजनीति
शहडोल में स्टार प्रचारक राहुल के हेलिकाप्टर का खत्म हुआ पेट्रोल, रात को शहडोल में ही रूकने की संभावना?
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
शहडोल- कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी एमपी के शहडोल में हैं। वे यहां चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे जहां से उन्हें जबलपुर जाना था। उनके हेलिकाप्टर में पेट्रोल खत्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी रात को शहडोल में ही रुक सकते हैं।
इससे पहले आदिवासी बाहुल्य शहडोल में राहुल ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि एमपी के बीजेपी नेता आदिवासियों के सिर पर पेशाब करते हैं। राहुल ने यहां महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो हर महिला के बैंक एकाउंट में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। महिलाओं को कांग्रेस सरकार हर साल एक लाख रुपए देगी जिसके लिए महालक्ष्मी योजना चलाई जाएगी।
शहडोल के मेला ग्राउंड में दूसरी सभा
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राहुल पहली बार एमपी आए हैं। उनकी यहां पहली सभा आदिवासी बाहुल्य मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा (सिवनी) में हुई। शहडोल के मेला ग्राउंड में दूसरी सभा चल रही है। राहुल की सभाओं से महाकौशल के साथ ही विंध्य में भी चुनाव प्रचार को गति मिलेगी। मंडला से कांग्रेस के उम्मीदवार ओमकार मरकाम राहुल गांधी के करीबी सहयोगी हैं और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं।



