नशे से दूरी है जरूरी”मध्यप्रदेश शासन का जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में समापन हुआ 157 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

“नशे से दूरी है जरूरी”मध्यप्रदेश शासन का जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में समापन हुआ 157 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कलयुग की कलम कटनी -मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में चलाए गए विशेष जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” का समापन समारोह कल जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


*अभियान का उद्देश्य*
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना था। यह अभियान 15 से 30 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में एक संगठित, समर्पित और प्रभावी जनआंदोलन के रूप में संचालित किया गया।
*समापन समारोह*
समापन समारोह का आयोजन बस स्टैंड स्थित ऑटोडोरियम कटनी में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*मुख्य अतिथि का संबोधन*
मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि यह अभियान समाज में चेतना और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बना है। निश्चित रूप से इससे युवा वर्ग प्रेरित होकर एक स्वस्थ, नशा मुक्त जीवन शैली अपनाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।
*पुलिस अधीक्षक ने जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम को साझा किया*
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अभियान की जिले में हुई गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कटनी जिले में इस अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित 255 स्थलों पर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल 39 रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए जिनमें भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, क्विज़, कविता, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, रैलियाँ एवं मैराथन दौड़ शामिल रहीं। 157 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान 29,628 नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। बैनर, पंपलेट, लघु फिल्म, हस्ताक्षर अभियान, और जन-जागरूकता रैलियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया।
“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के समापन समारोह मे और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अभियान ने नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और हमें उम्मीद है कि इससे युवा वर्ग प्रेरित होकर एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएगा।



