आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

पिण्डरई में गूंजे श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के मंगलगीत! संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में विवाह प्रसंग ने बांधा समां, भक्ति और उल्लास में झूमे श्रद्धालु; 24 नवंबर को होगा कथा का समापन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पिण्डरई में गूंजे श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के मंगलगीत! संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में विवाह प्रसंग ने बांधा समां, भक्ति और उल्लास में झूमे श्रद्धालु; 24 नवंबर को होगा कथा का समापन

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पिण्डरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता की अनूठी छटा बिखर रही है। गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं। 18 नवंबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हो उठा।

कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किए जाने पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। विवाह प्रसंग के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

संत भगत गिरी महाराज के आगमन से बढ़ी आयोजन की गरिमा

धार्मिक आयोजन में अमोल खोय आश्रम के संत भगत गिरी जी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर एकत्रित हो गए। भक्तों ने संत महाराज के दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त किए। संत के सानिध्य से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

24 नवंबर को होगा सात दिवसीय कथा का समापन

गोस्वामी परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ रही है। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 24 नवंबर को होगा। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button