एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

नेहरू और बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन,सिहोरा में ब्लॉक कांग्रेस का आयोजन, विधायक संतोष बरकड़े की अनुपस्थिति में किसानों की समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को कार्यालय के सामने किया चस्पा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नेहरू और बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन,सिहोरा में ब्लॉक कांग्रेस का आयोजन, विधायक संतोष बरकड़े की अनुपस्थिति में किसानों की समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को कार्यालय के सामने किया चस्पा

कलयुग की कलम सिहोरा – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं महान जनजातीय क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में खितौला बाजार स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के पश्चात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जबलपुर के अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिहोरा विधायक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल किसानों की समस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायक संतोष बरकड़े से संवाद करने पहुंचा था, लेकिन विधायक की अनुपस्थिति के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संवाद के लिए निर्धारित विषयों एवं किसानों की समस्याओं से संबंधित पत्र विधायक कार्यालय के सामने चस्पा कर दिया। कांग्रेसजनों ने किसानों के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही और समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजकुमार तिवारी, पार्षद राजेश चौबे, पार्षद रमेश पटेल, आलोक पांडे, पूर्व पार्षद शिवकुमार गर्ग, केके कुर्रारैया, संतोष पांडे, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, संदीप व्यवहार, नगर अध्यक्ष पवन सोनी, घनश्याम बड़गैया, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, सुदीप पांडे, नवनीत शुक्ला, डॉ. रमेश पटेल, डब्बू पाठक, ओम नारायण श्रीवास्तव, प्रांजल शराफ, दीपक तिवारी, युसूफ खान, रामलोचन गोटिया, अजीत विश्वकर्मा, मीत सैनी, बालाराम तंतुवाय, अज्जू भाई जान, चम्मूलाल कोल, पापे यादव, सुभाष सिंह मरावी, जमीला बानो, शशिकला चौधरी, छोटी बाई, जित्तू श्रीवास्तव, एजाज कुरैशी, रोहन ललपुरा, लल्लू यादव, सुनील कुर्रैया, पंकज पटेल, सुखदेव नामदेव, अनिल कोरी, विनोद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button