प्रशासनमध्यप्रदेश

विजयादशमी पर बाबाताल शिव मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन,हिंदू समाज की एकता, शक्ति और सुरक्षा का लिया संकल्प, दुर्गा पंडालों में भी विधि-विधान से हुई शस्त्र आराधना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विजयादशमी पर बाबाताल शिव मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन,हिंदू समाज की एकता, शक्ति और सुरक्षा का लिया संकल्प, दुर्गा पंडालों में भी विधि-विधान से हुई शस्त्र आराधना

कलयुग की कलम सिहोरा – विजयादशमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला सिहोरा के तत्वावधान में बाबाताल स्थित शिव मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता बंधुओं एवं सामाजिक लोगों ने सहभागिता कर विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। वहीं, सिहोरा के विभिन्न दुर्गा पंडालों में भी शस्त्र पूजन कर विजयादशमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया।

धर्म, संस्कृति और राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

विजयादशमी के अवसर पर विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माता रानी से प्रार्थना की कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों में बल, बुद्धि और विद्या का संचार हो, ताकि वे सशक्त, जागरूक और संस्कारवान बनकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही मठ-मंदिरों, बहन-बेटियों, गौमाता और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

शस्त्र पूजन शक्ति, साहस और आत्मरक्षा का प्रतीक

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, शौर्य और धर्म की रक्षा के संकल्प से जुड़ी है। यह पर्व समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। बाबाताल शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम इसी भावना और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button