विजयादशमी पर साकार होगा सैकड़ों परिवारों के अपने घर का सपना, कटनी में आज मनेगा ‘गृह प्रवेश दिवस’ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही नए पक्के घरों में करेंगे गृह प्रवेश, परिवारों के जीवन में आएगी खुशियों की नई सौगात
कलयुग की कलम से राकेश यादव

विजयादशमी पर साकार होगा सैकड़ों परिवारों के अपने घर का सपना, कटनी में आज मनेगा ‘गृह प्रवेश दिवस’ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही नए पक्के घरों में करेंगे गृह प्रवेश, परिवारों के जीवन में आएगी खुशियों की नई सौगात
कलयुग की कलम कटनी – विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को कटनी जिले के समस्त नगरीय निकायों में ‘गृह प्रवेश दिवस’ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राही अपने नवनिर्मित घरों में परिवार सहित गृह प्रवेश करेंगे। वैदिक परंपराओं के अनुसार होने वाले इस मंगल आयोजन के साथ सैकड़ों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार होगा।
‘घर हुआ अपना, पूरा हुआ सपना’
विजयादशमी का यह शुभ अवसर अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद, खुशियां और सुरक्षित भविष्य का संदेश लेकर आया है। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए परिवारों के लिए यह दिन यादगार बनने जा रहा है। अपने आशियाने में प्रवेश करना उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश की तैयारी
राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को गृह प्रवेश दिवस के तहत पूर्ण हो चुके आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य है कि इस शुभ अवसर पर प्रत्येक पात्र हितग्राही परिवार अपने नए घर में विधि-विधान से प्रवेश कर सके और यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय बन जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की पहल उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की नई राह खोल रही है। विजयादशमी पर आयोजित गृह प्रवेश दिवस इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।



