भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई नियुक्तियां, उमरियापान से संदीप सोनी और ढीमरखेड़ा से अनिल जायसवाल बने मंडल अध्यक्ष,कटनी जिले के 26 मंडलों में अध्यक्ष घोषित, जिला कार्यकारिणी में राकेश यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई नियुक्तियां, उमरियापान से संदीप सोनी और ढीमरखेड़ा से अनिल जायसवाल बने मंडल अध्यक्ष,कटनी जिले के 26 मंडलों में अध्यक्ष घोषित, जिला कार्यकारिणी में राकेश यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी
कलयुग की कलम कटनी – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कटनी जिले के 26 मंडलों के अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष की सहमति से की गई इन नियुक्तियों में उमरियापान और ढीमरखेड़ा मंडल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
उमरियापान मंडल से संदीप राममिलन सोनी तथा ढीमरखेड़ा मंडल से अनिल जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खेडलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी तथा जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन के मार्गदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’ की सहमति से नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
जिला कार्यकारिणी में राकेश यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में विमल साहू, सुश्री संगीता जायसवाल, नारायण पटेल, सुमित जायसवाल, प्रशांत मालवीय और अश्वनी पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश यादव एवं इंद्रकुमार पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रामसहाय साहू, विजय राय, मिल्लू चक्रवर्ती, मदन जायसवाल, आशीष निषाद और योगेश चौरसिया को मंत्री नियुक्त किया गया है। राज विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, शुभम चक्रवर्ती को कार्यालय मंत्री तथा अभिषेक विश्वकर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा विकास बर्मन को मीडिया प्रभारी, अमित साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राकेश चक्रवर्ती को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले के 26 मंडलों में घोषित अध्यक्ष
बड़वारा से महेन्द्र कचेर, देवरी हटाई से सुरेन्द्र राय, विलायतकलां से लल्लू प्रसाद विश्वकर्मा, ढीमरखेड़ा से अनिल जायसवाल, पान उमरिया से संदीप राममिलन सोनी, सिलौंडी से राजेश पटेल, कैमोर से आशीष सोनी, कांटी से आयुष केवट, विजयराघवगढ़ से अनिल कुमार पटेल, सिंनगौड़ी से रामरशील सिंह बरगाही, बरही से राजकुमार ताम्रकार, पिपरिया कलां से भुवनेश्वर विश्वकर्मा, खितौली से दुर्गा कुशवाहा, मुड़वारा से निर्भय पटेल, पं. दीनदयाल मंडल से लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, न्यू कटनी से कमलेश यादव, माधवनगर से सुरेश यादव, कटनी ग्रामीण से श्रीराम पटेल, निवार से लालजी पटेल, रीठी से चरणदास लोधी, देवगांव से वीरेन्द्र यादव, बिलहरी से महेन्द्र बर्मन, स्लीमनाबाद से रामजी कुशवाहा, बहोरीबंद से राजेन्द्र साहू, बाकल से अमर यादव तथा कुंआ से राजभान पटेल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।



