आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

उमरियापान में आज गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल करेगा शस्त्र पूजन ,चौधरी मंदिर में शाम 7:30 बजे होगा आयोजन, धर्मप्रेमी बंधुओं से शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में आज गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल करेगा शस्त्र पूजन ,चौधरी मंदिर में शाम 7:30 बजे होगा आयोजन, धर्मप्रेमी बंधुओं से शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम उमरिया पान – विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नगर उमरियापान के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से धर्मप्रेमी बंधुओं से उपस्थित होकर पूजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

आयोजित कार्यक्रम रविवार शाम 7:30 बजे मचखंडा मोहल्ला स्थित चौधरी मंदिर में संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा, शौर्य और साहस का प्रतीक है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से एकत्रित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

शस्त्र लेकर पहुंच सकते हैं श्रद्धालु

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से विशेष सूचना देते हुए बताया गया है कि जिन बंधुओं के पास शस्त्र हैं, वे पूजन के लिए अपने शस्त्र साथ लेकर आ सकते हैं। आयोजकों ने सभी आमंत्रित बंधुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम के आयोजक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नगर उमरियापान, 

Related Articles

Back to top button