एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय, जिला पंचायत सीईओ ने दिए सख्त निर्देश,सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों को दी हिदायत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय, जिला पंचायत सीईओ ने दिए सख्त निर्देश,सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों को दी हिदायत

कलयुग की कलम कटनी – जिले में स्वीकृत आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों को प्रारंभ करते हुए तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को राशि आवंटित की जा चुकी है, उन सभी केंद्रों का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं। निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करें तथा तकनीकी स्वीकृति, निर्माण की तैयारी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय-सीमा में पूर्ण कराते हुए कार्यों को गति दें। साथ ही, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और प्रगति की जानकारी से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए इनके निर्माण में गंभीरता बरतते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Back to top button