उमरियापान को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 30 बिस्तरीय अस्पताल को मिली मंजूरी,11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनेगा नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों के आवास की भी होगी व्यवस्था
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 30 बिस्तरीय अस्पताल को मिली मंजूरी,11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनेगा नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों के आवास की भी होगी व्यवस्था
कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरियापान को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं डॉक्टरों के आवास के निर्माण कार्य को 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई है।
नवीन अस्पताल भवन के निर्माण से उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में गंभीर उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रवासियों ने अस्पताल निर्माण की स्वीकृति को उमरियापान और आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण विकास उपलब्धि बताते हुए बड़वारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक श्री सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि लंबे समय से उमरियापान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब 30 बिस्तरीय अस्पताल और डॉक्टरों के आवास की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
जनता ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा होगा और शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
क्षेत्र की जनता ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए इसे उमरियापान के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



