आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

सिलौंडी में जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन,भक्ति में डूबा सिलौंडी, मंदिरों में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे,जन्माष्टमी पर जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन, 60 वर्षों से चली आ रही रामायण पाठ की परंपरा ने बढ़ाई पर्व की गरिमा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन,भक्ति में डूबा सिलौंडी, मंदिरों में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे,जन्माष्टमी पर जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन, 60 वर्षों से चली आ रही रामायण पाठ की परंपरा ने बढ़ाई पर्व की गरिमा

कलयुग की कलम सिलौंडी – भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सिलौंडी क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक गतिविधियों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन के माध्यम से जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

धरमपुरा स्थित हनुमान कुटी में जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के समापन पर विधिवत हवन-पूजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। हनुमान कुटी में जन्माष्टमी पर अखंड श्रीरामायण पाठ की परंपरा पिछले 60 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी समाजों के लोगों का विशेष सहयोग रहता है, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है।

इसी तरह श्री राधा-कृष्ण मंदिर गल्ला बाजार, श्रीराम बाग मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्री बाला मंदिर एवं श्री पंचमुखी दरबार सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर अखंड श्रीसीताराम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन-अर्चन हुआ। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बच्चों में भरा उत्साह

जन्माष्टमी के अवसर पर बस स्टैंड सिलौंडी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

पूरे क्षेत्र में देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजनों और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button