गांवों को मिली विकास की नई सौगात विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण और भूमिपूजन करोड़ों नहीं, लेकिन ग्रामीणों के लिए बेहद अहम सुविधाओं की मजबूत पहल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गांवों को मिली विकास की नई सौगात विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण और भूमिपूजन करोड़ों नहीं, लेकिन ग्रामीणों के लिए बेहद अहम सुविधाओं की मजबूत पहल
कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंडल उमरियापान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के मंडल उमरियापान आगमन पर मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम बिछिया में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे ग्रामीणों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत पिपरिया सल्हावन में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत वाले नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और सामुदायिक भवन बनने से आम नागरिकों को बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है। क्षेत्र में लगातार सड़क, भवन, पेयजल एवं अन्य जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया, श्री विजय दुबे, श्री संदीप सोनी, श्री वैभव चौरसिया, श्री प्रमोद असाटी, श्री राजू गर्ग सरपंच पिपरिया सल्हावन, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों को लेकर विधायक का आभार भी व्यक्त किया।



