बेलकुंड नदी में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिलौंडी चौकी पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की उमरिया पान पौड़ी, शुक्ल पिपरिया, घुघरी कछार सहित कई गांवों में धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन पर उठे सवाल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बेलकुंड नदी में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिलौंडी चौकी पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की उमरिया पान पौड़ी, शुक्ल पिपरिया, घुघरी कछार सहित कई गांवों में धड़ल्ले से जारी अवैध उत्खनन पर उठे सवाल
कलयुग की कलम उमरिया पान – क्षेत्र में बेलकुंड नदी से लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के बीच सिलौंडी पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अवैध रेत कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उमरिया पौड़ी, शुक्ल पिपरिया, घुघरी कछार और आसपास के कई गांवों में लंबे समय से खुलेआम अवैध रेत का कारोबार संचालित हो रहा है, लेकिन कार्रवाई सीमित स्तर पर ही दिखाई देती है।
जानकारी के अनुसार थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत सिलौंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि ग्राम कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच की।
पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचंद कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा चालक से ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रॉयल्टी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित उसमें भरी रेत को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सिलौंडी चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि बेलकुंड नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल छोटी कार्रवाई तक सीमित न रहकर अवैध रेत कारोबार के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नदी और पर्यावरण को बचाया जा सके।



