एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

गुरु रविदास के समरसता संदेश से गूंजेगा उमरियापान, आज 2 बजे भव्य कलश वंदन यात्रा उमरियापान मंडल पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिकजनों में उत्साह का माहौल है। कल मुरवारी में हुआ भव्य स्वागत, विधायक ने की पूजा-अर्चना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गुरु रविदास के समरसता संदेश से गूंजेगा उमरियापान, आज 2 बजे भव्य कलश वंदन यात्रा उमरियापान मंडल पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिकजनों में उत्साह का माहौल है। कल मुरवारी में हुआ भव्य स्वागत, विधायक ने की पूजा-अर्चना

कलयुग की कलम उमरिया पान – संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा शुरू किए गए ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के तहत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 5 सितंबर को दोपहर 2 बजे भव्य कलश वंदन यात्रा उमरियापान मंडल पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिकजनों में उत्साह का माहौल है।

भाजपा संगठन के अनुसार अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के जीवन-दर्शन और उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

आज उमरियापान में होगा भव्य स्वागत

उमरियापान मंडल में पहुंचने वाली कलश वंदन यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश राय एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

संगठन की ओर से जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं तथा सामाजिकजनों से यात्रा में सहभागिता की अपील की गई है।

कल मुरवारी में गूंजा समरसता का संदेश

इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को समरसता कलश यात्रा बड़वारा विधानसभा के ग्राम मुरवारी पहुंची, जहां ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुरवारी में आयोजित समरसता सभा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर जगत कल्याण की कामना की। वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों को सामाजिक एकता तथा समरसता के लिए प्रेरणादायी बताया।

पूरे जिले में भ्रमण कर रही यात्रा

समरसता कलश यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों से जोड़ रही है। यात्रा के माध्यम से सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

मुरवारी के आयोजन में जिला मंत्री प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, महामंत्री सोनू गौतम सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button