आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

नवरात्र में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, समाजसेवी चंद्रकांत चंदू चौरसिया पहुंचे ग्रामीणों के साथ बिजली वितरण केंद्र,सहायक अभियंता और वितरण केंद्र प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नवरात्र में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, समाजसेवी चंद्रकांत चंदू चौरसिया पहुंचे ग्रामीणों के साथ बिजली वितरण केंद्र,सहायक अभियंता और वितरण केंद्र प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा

कलयुग की कलम उमरिया पान – शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर उमरियापान क्षेत्र में सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर समाजसेवी चंद्रकांत चौरसिया (चंदू भाई) ग्रामीणों के साथ विद्युत वितरण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने ढीमरखेड़ा उपसंभाग के सहायक अभियंता स्वामी प्रसाद यादव एवं उमरियापान वितरण केंद्र प्रभारी सौरव दुबे को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अघोषित बिजली कटौती से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए नवरात्र के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

आरती और धार्मिक आयोजनों के समय बिजली गुल होने से परेशानी

क्षेत्र में बार-बार बिजली बंद होने और अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना, संध्या आरती और धार्मिक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा रामलीला प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती से श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को असुविधा होती है।

विद्युत कटौती का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियों और घरेलू कामकाज पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने दिया निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सहायक अभियंता स्वामी प्रसाद यादव एवं वितरण केंद्र प्रभारी सौरव दुबे ने आश्वासन दिया कि नवरात्र के दौरान उमरियापान क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का प्रयास रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ, आरती एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button