मध्यप्रदेश

विशाल तिरंगा यात्रा: सेना के सम्मान में एकजुटता का प्रतीक उमरिया पान बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक निकाली गई तिरंगा यत्रा जिसमें सभी संगठन के लोग सम्मिलित हुए भारतीय सेना के सौर्य पराक्रम का जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्बोधन दिया गया।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विशाल तिरंगा यात्रा: सेना के सम्मान में एकजुटता का प्रतीक उमरिया पान बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक निकाली गई तिरंगा यत्रा जिसमें सभी संगठन के लोग सम्मिलित हुए भारतीय सेना के सौर्य पराक्रम का जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्बोधन दिया गया।

कलयुग की कलम उमरिया पान -सोमवार को उमरिया पान बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर वासियों ने भारत माता की जय वंदे मातरम पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ यात्रा की शुरुआत की जिसमें सेना के सम्मान में लोगों ने एकजुटता दिखाई। इस यात्रा में सभी संगठन के लोग, व्यापारी, नगर वासियों सहित आसपास के ग्राम वासी मौजूद थे। यात्रा का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के सौर्य और पराक्रम का सम्मान करना था।

*वरिष्ठ पदाधिकारीयों सेना के सौर्य का बखान किया*

वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के सौर्य और पराक्रम का बखान किया। उन्होंने कहा कि सेना ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऑपरेशन सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली सोफिया कुरैशी एवं उनकी पूरी टीम ने पाकिस्तान में जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। ऐसी हमारी महिला शक्ति को सलाम है हम सभी भारतीयों को गर्व है कि हमारी सेना में ऐसी शूरवीर पराक्रमी नारी शक्ति भी है।

*सेना की तारीफ*

लोगों ने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। सेना ने अपनी बहादुरी और साहस का प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा की है। लोगों ने सेना के सम्मान में नारे लगाए और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

*एकजुटता का प्रतीक*

विशाल तिरंगा यात्रा एकजुटता का प्रतीक थी, जिसमें लोगों ने सेना के सम्मान में एक साथ मिलकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यह यात्रा देश की सलामती और सुरक्षा के लिए एकजुट होने का अवसर प्रदान करती है।

उमरिया पान में विशाल तिरंगा यात्रा एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें सेना के सम्मान में लोगों ने एकजुटता दिखाई। यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक थी, जिसमें लोगों ने सेना के सम्मान में एक साथ मिलकर देश की सलामती और सुरक्षा के लिए एकजुट होने का अवसर प्रदान किया। सेना की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि  बॉर्डर में सेना हमारी रात दिन एक करके हमारी रक्षा के लिए सदैव तैनात रहती है इसीलिए हम सभी भारतवासी सुरक्षित रहते हैं।

Related Articles

Back to top button