मध्यप्रदेशराजनीति

कटनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया अभिनंदन, सिलौडी क्षेत्र से पहुँचे अमित राय और सैकड़ों समर्थक

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया अभिनंदन, सिलौडी क्षेत्र से पहुँचे अमित राय और सैकड़ों समर्थक

कलयुग की कलम कटनी -मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव के कटनी आगमन पर पूरे शहर का माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सिलौडी क्षेत्र से समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता अमित राय अपने अनेक साथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कटनी पहुँचे और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

सिलौडी क्षेत्र की समस्याएँ और विकास कार्यों की जानकारी दी

अमित राय ने मुख्यमंत्री को सिलौडी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की माँग रखी। राय ने कहा कि ग्रामीण जनता को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं और अब विकास की गति और तेज़ हुई है।

भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्ही. डी. शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोन, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बोहरीबंद विधायक प्रणव पांडे और बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

कटनी में मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान जगह-जगह मंच बनाकर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सिलौडी क्षेत्र से पहुँचे प्रमुख कार्यकर्ताओं में धन्नू सेन, रामनाथ राय, सोनू दुबे, आनंद साहू, अतुल दुबे, शिवकुमार दाहिया, जयकुमार, कुमेर, ओमकार दुबे, अन्नु सिंह, गोलू, ओमकार यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।

युवाओं का उत्साह और भरोसा

इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों से उन्हें प्रेरणा मिल रही है और वे भी प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

कटनी को विकास की नई सौगातें

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करते हुए कहा कि कटनी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सरकार यहाँ के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में कटनी और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।

Related Articles

Back to top button